Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा के 17 गांवों से दूर होगा अंधेरा, 3.34 करोड़ की लागत से लगेंगी LED स्ट्रीटलाइटें

ग्रेटर नोएडा के 17 गांवों में जल्द ही अंधेरे की समस्या खत्म होने जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लगभग 3.34 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी देते हुए बड़े पैमाने पर LED स्ट्रीटलाइट लगाने की योजना शुरू की है। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। अधिकारियों के अनुसार, अगले महीने से इस पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा।
top-news

प्राधिकरण ने बताया कि विस्तृत सर्वे के बाद इन गांवों की प्रमुख सड़कों, गलियों और संपर्क मार्गों पर स्ट्रीटलाइटें लगाई जाएंगी। इस कदम से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरे और विकास कार्यों की कमी को लेकर स्थानीय लोग शिकायतें कर रहे थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

इस योजना में सूरजपुर, भोला रावल, तिलपता करनवास, कुलेसरा, कैलाशपुर उर्फ कीरतपुर, बिसरख, ऐमनाबाद, सादोपुर, इटेड़ा, खोदना खुर्द, खैरपुर गुर्जर, छपरौला, खेड़ा धर्मपुरा, मिलक लच्छी, खेड़ी, भनौता और सुनपुरा जैसे गांव शामिल हैं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी इस मुद्दे को प्राधिकरण के समक्ष उठाया था और पत्र लिखकर जल्द समाधान की मांग की थी। अब प्राधिकरण के इस कदम से स्थानीय निवासियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनके गांवों में भी शहरी क्षेत्रों जैसी रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध होगी।