Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की नियुक्ति में बड़ा घोटाला, 30–35 लाख लेकर किया गया नियमित!

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की नियुक्ति को लेकर बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, करीब 70 से अधिक प्रोफेसरों को बिना तय मानकों को पूरा किए ही नियमित कर दिया गया। आरोप है कि इसके लिए 30 से 35 लाख रुपये तक की रिश्वत ली गई। जांच में सामने आया कि चयन प्रक्रिया के दौरान नियमों को नजरअंदाज किया गया और योग्य उम्मीदवारों की जगह रसूखदार लोगों को फायदा पहुंचाया गया। डॉ. विश्वास त्रिपाठी समेत कई नाम इस मामले में चर्चा में हैं, जिनके खिलाफ पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
top-news

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2010 से 2011 के बीच विश्वविद्यालय में हुई भर्तियों में भारी अनियमितताएं पाई गई थीं। एक जांच समिति ने इन नियुक्तियों को तीन श्रेणियों—Z, Y और X में बांटा था। X कैटेगरी में रखे गए उम्मीदवार वे थे जिन्होंने आवश्यक योग्यता, अनुभव और प्रकाशन मानकों को पूरा नहीं किया था। इसके बावजूद, प्रभाव और संपर्कों के चलते इन्हें नियमित कर दिया गया। कई मामलों में तो जिन पदों का विज्ञापन तक नहीं निकला था, उन पर भी नियुक्तियां कर दी गईं। 2018 में भी एक अन्य कमेटी ने इन नियुक्तियों को अयोग्य बताया था, लेकिन रिपोर्ट को नजरअंदाज कर दिया गया।

अब विश्वविद्यालय में रूसा फंड के तहत खर्च हुए 10 करोड़ रुपये के कार्यों की भी जांच की तैयारी है। बताया जा रहा है कि इन फंड्स के उपयोग में भी अनियमितताओं की आशंका है। फाइलों का सत्यापन किया जाएगा और जांच पूरी होने के बाद ही अगले 20 करोड़ रुपये के लिए आवेदन किया जाएगा। इस पूरे मामले ने उच्च शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।