Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

सुमन पॉली पैक का सराहनीय पहल: तिलपता गांव में 1200 से अधिक छात्राओं को मिली नि: शुल्क ड्रेस

ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव स्थित भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल के तहत 1200 से अधिक छात्राओं को नि:शुल्क स्कूल ड्रेस वितरित की गई।
top-news

ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव स्थित भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल के तहत 1200 से अधिक छात्राओं को नि:शुल्क स्कूल ड्रेस वितरित की गई। यह आयोजन Suman Poly Pack कंपनी के संस्थापक जगदीश अधाना द्वारा कराया गया, जो पिछले कई वर्षों से इस विद्यालय की सभी छात्राओं को हर साल free school uniform उपलब्ध कराते आ रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करना है।


कार्यक्रम में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष सरबजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उनका संगठन education support और social welfare activities के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों में सहयोग करता रहेगा। जगदीश अधाना ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई dress या अन्य जरूरी संसाधनों के अभाव में नहीं रुकनी चाहिए और उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक बच्चों को basic education facilities मिलें।

इस अवसर पर दीपिका अधाना ने girls education के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाती है और उन्हें अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की शक्ति देती है। कार्यक्रम में विशारद गौतम, नवीन गुप्ता, मनोज सरदाना, विजय कुमार गोयल, रहीश राम भाटी, रामधन भाटी, सुभाष, विकास अधाना, रुपेश अधाना, सुमन अधाना (डायरेक्टर सुमन पॉली पैक), दीपिका, पूनम, मोहित सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ।