Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा बवाल: पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, 13 FIR और 62 गिरफ्तार – बड़ी साजिश का खुलासा

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए श्रमिक प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कई औद्योगिक इकाइयों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुसार, इस पूरे मामले के पीछे दो ऐसे एक्स (X) हैंडल की भूमिका सामने आई है, जिन्हें पाकिस्तान से संचालित बताया जा रहा है। इन सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भड़काऊ पोस्ट फैलाकर श्रमिकों को गुमराह करने और हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि इन पोस्टों में गलत और भ्रामक जानकारी साझा की गई, जिससे माहौल बिगड़ा।
top-news

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जमीन पर इस आंदोलन को “मजदूर बिगुल दस्ता” नामक संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने और अधिक भड़काया। पुलिस ने संगठन के प्रमुख रूपेश रॉय, मनीषा चौहान और आदित्य आनंद को इस साजिश का मुख्य आरोपी बताया है, जिनमें से कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी फरार है। बताया गया है कि इन लोगों ने अलग-अलग जगह मजदूरों की बैठकें कर उन्हें उकसाया और विरोध प्रदर्शन को हिंसक रूप दिया। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान 300 से अधिक कंपनियों में नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने अब तक इस मामले में 13 एफआईआर दर्ज करते हुए 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई लोग सीधे श्रमिक नहीं बल्कि उकसाने और हिंसा फैलाने में शामिल थे। प्रशासन ने हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, उनकी फंडिंग और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।