Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा: एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज, खेड़ी का शानदार बोर्ड रिजल्ट, छात्रों ने लहराया परचम

ग्रेटर नोएडा के एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज, खेड़ी ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 10वीं (सत्र 2025-26) के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय की छात्रा भूमि शर्मा ने 97% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जिससे पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। वहीं लावण्या ने 94.8% अंकों के साथ दूसरा, प्रियांशु ने 94.4% के साथ तीसरा और वंशिका ने 94.2% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। इन परिणामों ने विद्यालय के उच्च शिक्षा स्तर को दर्शाया है।
top-news

अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। अर्पित खारी ने 93% अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि मीत नागर ने 91% अंक हासिल कर छठा स्थान पाया। कार्तिक ने 90.2% अंकों के साथ सातवां और इशिका ने 90% अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। विशेष रूप से आईटी विषय में भूमि शर्मा और लावण्या ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अद्भुत उपलब्धि हासिल की, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।

विद्यालय के प्रबंध-निदेशक श्री करतार सिंह ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और सकारात्मक वातावरण का संयुक्त परिणाम है। प्रधानाचार्य श्री विजयपाल सिंह ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रशासनिक प्रमुख श्री सौरभ सिंह ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।