Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा रोजगार मेला: कम सैलरी देने वाली कंपनियों पर होगी सख्त कार्रवाई, ब्लैकलिस्ट की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा में रोजगार मेलों को लेकर जिला सेवायोजन विभाग ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो भी कंपनियां तय न्यूनतम वेतन से कम सैलरी का ऑफर देंगी, उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। यह बयान नालेज पार्क स्थित एचआईएमटी कॉलेज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी तरह का वेतनगत समझौता अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी कंपनियों को सरकार द्वारा तय मानकों का पालन करना होगा।
top-news

अधिकारी ने जानकारी दी कि 21 और 22 अप्रैल को एचआईएमटी कॉलेज में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 65 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। ये कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी कंपनियां रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर मानकों के अनुसार ही भर्ती प्रक्रिया अपनाएं। अधिकारियों के अनुसार, पहले कई बार शिकायतें मिली थीं कि कंपनियां अधिक सैलरी का वादा करके कम वेतन देती हैं, जिसे अब गंभीरता से लिया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में दिल्ली-एनसीआर सहित कई शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मेरठ, गुरुग्राम और अन्य स्थानों से 4000 से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि यह मेला युवाओं के लिए बेहतर अवसर साबित होगा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा।