Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर में आजाद समाज पार्टी की बड़ी सभा, राजकुमार भाटी बने जिला अध्यक्ष

गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर कस्बे में आजाद समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के नए जिला अध्यक्ष के रूप में राजकुमार भाटी (राजू) के चयन का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। सभा के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटी का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान साफ तौर पर देखने को मिला।
top-news

सभा के दौरान संगठन विस्तार को लेकर भी अहम फैसले लिए गए। जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटी और पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश आजाद ने मिलकर पंकज भाटी, पुत्र ओमवीर भाटी, को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिला सचिव पद पर नियुक्त किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे पार्टी की मजबूती का संकेत मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शौकीन सूफी, अलीमुद्दीन सैफी, डॉक्टर अनवर खान सैफी, रितेश भाटी, ललित जाटव और सुनील जाटव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अतर सिंह मौर्य, मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह, आशु, जयंत, अनूप और चौधरी सुनील भगवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। सभा ने यह स्पष्ट कर दिया कि गौतम बुद्ध नगर में आजाद समाज पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।