Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

जेवर एयरपोर्ट से उड़ान का काउंटडाउन शुरू: 30 मई 2026 से पहली फ्लाइट, टिकट बुकिंग जल्द

ग्रेटर नोएडा के पास बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब आखिरकार उड़ान भरने के लिए तैयार है। लंबे इंतज़ार के बाद 30 मई 2026 से यहां से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान किया गया है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की बोर्ड बैठक में इस तारीख पर मुहर लगाई गई। इससे पहले 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। हालांकि एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार था, लेकिन सुरक्षा मंजूरी से जुड़ी कुछ तकनीकी बाधाओं के कारण उड़ानें शुरू होने में देरी हो रही थी।
top-news

दरअसल, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के नियमों के अनुसार किसी भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का CEO भारतीय नागरिक होना जरूरी है, जबकि मौजूदा CEO विदेशी नागरिक थे। इस अड़चन को दूर करने के लिए अब कंपनी भारतीय CEO नियुक्त करने जा रही है, जिससे अंतिम सुरक्षा क्लियरेंस का रास्ता साफ हो जाएगा। एयरपोर्ट को 11 मार्च 2026 को एयरोड्रम लाइसेंस मिल चुका है और लगभग 45 दिनों की तैयारी के बाद अब 30 मई को ऑपरेशन शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है।

एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही यात्रियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी। शुरुआती चरण में मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, गोवा, वाराणसी, भोपाल और जम्मू जैसे शहरों के लिए उड़ानें प्रस्तावित हैं। टिकट बुकिंग मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। यह एयरपोर्ट एनसीआर में रोजगार, रियल एस्टेट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी नई गति देगा, जिससे क्षेत्र आर्थिक रूप से मजबूत होगा।