Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों के लिए Affordable Housing Project, चार सोसाइटियां और लेबर हॉस्टल की तैयारी

श्रमिकों के लिए housing infrastructure को मजबूत करने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है।
top-news

श्रमिकों के लिए housing infrastructure को मजबूत करने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के सेक्टर-11, 156, 80 और 83 में एक-एक एकड़ के चार प्लॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां श्रमिकों के लिए residential societies विकसित की जाएंगी। इन परियोजनाओं में 2500 से अधिक आवास बनाए जाने की योजना है, जिनमें गैस पाइपलाइन, डिस्पेंसरी और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश के अनुसार, इन आवासों का निर्माण पीपीपी मॉडल (PPP Model) पर किया जाएगा और संचालन किसी एजेंसी को सौंपा जाएगा।


इसके साथ ही श्रमिकों के skill development को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास केंद्र और research and development centers भी स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में श्रमिकों को industry demand के अनुसार training दी जाएगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और रोजगार के अवसर बढ़ सकें। दूसरी ओर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि तकनीकी टीम को लखनऊ की सुलभ आवास योजना का अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह इस स्टडी का नेतृत्व कर रही हैं, ताकि कम लागत में high-quality flats विकसित किए जा सकें।

श्रमिकों के लिए एक और बड़ी पहल के तहत एक मई को Labour Hostel Scheme लॉन्च होने की संभावना है। यमुना सिटी में इसके लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित की जा रही है, जबकि ग्रेटर नोएडा में भी तीन लेबर हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। इन हॉस्टल में श्रमिकों को न्यूनतम किराए पर रहने की सुविधा मिलेगी। यह पूरा प्रोजेक्ट राज्य सरकार की Affordable Housing और Urban Development नीति के तहत श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *