Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन में 566 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आज 26 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 566 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड (दीक्षांत परेड) का आयोजन किया गया। प्रातः परेड ग्राउंड पर आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस कमिश्नर ने परेड की सलामी ली और नवप्रशिक्षित आरक्षियों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और निष्पक्ष पुलिसिंग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा और विश्वास की जिम्मेदारी है।
top-news

इन रिक्रूट आरक्षियों को 9 माह के कठोर प्रशिक्षण के दौरान कानून व्यवस्था, मानवाधिकार, साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, शस्त्र प्रशिक्षण, कंप्यूटर ज्ञान और सामुदायिक पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देशानुसार विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा इन्हें आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप दक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों, प्रशिक्षकों और स्टाफ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परेड का संचालन विभिन्न समूहों के रिक्रूट आरक्षियों द्वारा किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को विशेष सम्मान मिला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन भी लाइव प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित सभी अधिकारियों और पुलिस परिवारजनों ने सुना। कार्यक्रम में लगभग 1500 लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली और अपने-अपने नियुक्ति स्थलों के लिए रवाना हुए। पुलिस अधिकारियों ने इसे एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन बताया।