Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

नोएडा एयरपोर्ट विस्थापित युवाओं का धरना समाप्त, सीईओ से मुलाकात का मिला आश्वासन

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) से प्रभावित परिवारों के युवाओं ने स्थायी नौकरी की मांग को लेकर चल रहा अपना अनिश्चितकालीन धरना रविवार को समाप्त कर दिया। यह फैसला प्रशासन द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सीईओ से सोमवार को मुलाकात का आश्वासन दिए जाने के बाद लिया गया। धरना स्थल पर कई घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों और युवाओं के बीच बातचीत के बाद माहौल शांत हुआ।
top-news

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात से शुरू हुआ यह प्रदर्शन रविवार दोपहर तक जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने मांग रखी थी कि उन्हें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना में स्थायी रोजगार दिया जाए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट संचालन अनुबंध आधारित कंपनियों के माध्यम से किया जाता है, ऐसे में रोजगार भी इन्हीं कंपनियों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इस मुद्दे पर अभी तक दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन वार्ता जारी रखने पर सहमति बनी है।

एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रभावित किसान परिवारों के प्रतिनिधियों और युवाओं को सोमवार दोपहर एक बजे YEIDA सीईओ से मुलाकात का समय दिलाया गया है। इसके बाद युवाओं ने फिलहाल धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर युवाओं और प्रशासन के बीच बातचीत कराई। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाएगा।