Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
जनगणना 2027: ग्रेटर नोएडा में Census Training Camp शुरू, ACEO Sumit Yadav ने लिया जायजा
ग्रेटर नोएडा में भारत की जनगणना 2027 (Census 2027) के प्रथम चरण के तहत मकानों की गणना और सूची तैयार करने के लिए तैनात प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया है।
- sakshi choudhary
- 28 Apr, 2026
ग्रेटर नोएडा में भारत की जनगणना 2027 (Census 2027) के प्रथम चरण के तहत मकानों की गणना और सूची तैयार करने के लिए तैनात प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नॉलेज पार्क-4 स्थित GL Bajaj Institute of Technology and Management परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जहां करीब 3000 कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जानी है। Greater Noida Authority द्वारा आयोजित इस training camp का उद्देश्य कर्मचारियों को Census Process के लिए पूरी तरह तैयार करना है।
प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण ACEO Sumit Yadav ने OSD Mukesh Kumar Singh, OSD Ajay Sharma और Senior Manager Chetram Singh के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने training की अनिवार्यता पर जोर देते हुए सभी कर्मचारियों को Census Work को गंभीरता और रुचि के साथ करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
पहले दिन के training session में कुल 225 कर्मचारियों में से 201 ने भाग लिया, जबकि 24 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। ACEO Sumit Yadav ने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और यदि वे training में शामिल नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ departmental action लिया जाएगा। Greater Noida Authority ने साफ संकेत दिया है कि Census Training में अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा।