Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों के लिए हॉस्टल योजना शुरू, इकोटेक सेक्टरों में बनेगी नई सुविधा

ग्रेटर नोएडा में काम करने वाले श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक हॉस्टल बनाने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। परियोजना विभाग ने इकोटेक-3, 6, 12 और इकोटेक-1 एक्सटेंशन में इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली है। प्रस्ताव के अनुसार हर हॉस्टल में करीब 100 श्रमिकों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही उन्हें भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें बेहतर जीवन स्तर मिल सके और काम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
top-news

हाल ही में जिले में हुए हिंसक आंदोलन के बाद प्रशासन ने श्रमिकों के लिए किफायती आवास और चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है। इसी के तहत इस योजना को प्राथमिकता दी गई है। पहले चरण में औद्योगिक सेक्टरों में खाली पड़ी जमीन पर तीन मंजिला हॉस्टल बनाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, इकोटेक-6 और इकोटेक-1 एक्सटेंशन में निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य सेक्टरों में भी जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। हॉस्टल निर्माण की लागत का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। हॉस्टल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी उद्यमी संगठनों या किसी एजेंसी को सौंपी जाएगी, जबकि प्राधिकरण समय-समय पर निगरानी करेगा। इस योजना से हजारों श्रमिकों को सुरक्षित और सस्ती आवास सुविधा मिलेगी, जिससे औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।