Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

खेड़ी से घोड़ी बछेड़ा तक सड़क होगी चौड़ी, 22 करोड़ की परियोजना से बदलेगा ट्रैफिक का नक्शा

ग्रेटर नोएडा में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। खेड़ी से श्यौराजपुर, तिलपता, मकोड़ा होते हुए घोड़ी बछेड़ा तक करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क दो लेन में विकसित होगी, जिससे इलाके के छह से अधिक गांवों और आसपास के सेक्टरों में आवागमन पहले से कहीं अधिक आसान और सुगम हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 22 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
top-news

इस परियोजना के पहले चरण में खेड़ी से मकोड़ा तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस हिस्से पर करीब 11.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा सड़क को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए वीरपुरा नूरपुर से खंडेरा मार्ग और मिलक खटाना से नई बस्ती मार्ग पर भी विकास कार्य किया जाएगा। इन दोनों मार्गों पर क्रमशः 1.30 करोड़ और 77.80 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इन तीनों सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता कंचन वर्मा के अनुसार, परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें पहले खेड़ी से मकोड़ा और फिर मकोड़ा से घोड़ी बछेड़ा तक चौड़ीकरण होगा। इस सड़क के बन जाने से मकोड़ा, श्यौराजपुर, तिलपता, जुनपत और घोड़ी बछेड़ा समेत सेक्टर-MU और ईटा-2 के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।