Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

यीडा की आवासीय भूखंड योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 42 हजार से अधिक आवेदन

ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा शुरू की गई 973 आवासीय भूखंडों की योजना को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। छह अप्रैल को लॉन्च हुई इस योजना में अब तक 42,446 से अधिक आवेदक पंजीकरण करा चुके हैं। खास बात यह है कि औसतन एक प्लॉट के लिए लगभग 47 आवेदन आ रहे हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी हो गई है।
top-news

ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा शुरू की गई 973 आवासीय भूखंडों की योजना को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। छह अप्रैल को लॉन्च हुई इस योजना में अब तक 42,446 से अधिक आवेदक पंजीकरण करा चुके हैं। खास बात यह है कि औसतन एक प्लॉट के लिए लगभग 47 आवेदन आ रहे हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी हो गई है।


सबसे ज्यादा मांग 200 और 162 वर्गमीटर के प्लॉट्स में

सीईओ राकेश कुमार सिंह के अनुसार, 19,084 आवेदकों ने आवेदन शुल्क जमा कर अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि बाकी की प्रक्रिया अभी जारी है। सबसे अधिक मांग 200 वर्गमीटर और 162 वर्गमीटर साइज के भूखंडों में देखी जा रही है। 200 वर्गमीटर के 481 प्लॉट्स के लिए 22,696 आवेदन और 162 वर्गमीटर के 476 प्लॉट्स के लिए 18,084 आवेदन दर्ज किए गए हैं। लगभग 40 प्रतिशत से अधिक आवेदकों ने 10 प्रतिशत प्रीमियम शुल्क भी जमा कर दिया है।


होटल और कियोस्क योजना की तारीख बढ़ने की संभावना

योजना के तहत होटल और कियोस्क श्रेणी में अपेक्षित आवेदन नहीं मिलने के कारण प्राधिकरण इसकी अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। संभावना है कि इसे 30 मई तक बढ़ाया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे अंतिम तारीख नजदीक आएगी, आवेदनों की संख्या में और इजाफा देखने को मिल सकता है, जिससे यह योजना रियल एस्टेट बाजार में और भी चर्चा का विषय बन गई है।