Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

जेवर में आजाद समाज पार्टी का विस्तार, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

गौतम बुद्ध नगर के जेवर विधानसभा क्षेत्र के तीर्थली गांव में आजाद समाज पार्टी कांशीराम द्वारा एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद के विचारों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभा में विशेष रूप से “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विधिक प्रकोष्ठ और युवा मोर्चा में भी नए सदस्यों का शामिल होना पार्टी के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
top-news

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटी (राजू) उपस्थित रहे, जिन्होंने नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। उनके साथ विधिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट संजीव कुमार और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील भगवान भी मौजूद रहे। इस मौके पर राजकुमार भाटी ने कहा कि आजाद समाज पार्टी का कारवां लगातार बढ़ रहा है और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके इसे और मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का लक्ष्य न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में अपनी पकड़ मजबूत करना है।

सभा में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश आजाद, विधानसभा अध्यक्ष दादरी अतर सिंह मौर्य, एडवोकेट बुद्ध घोष, नरेंद्र सिंह, अनूप चौधरी, हरिकिशन इंजीनियर और अनिल कुमार शामिल रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने और बहुजन समाज की आवाज को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की सक्रियता को भी दर्शाया है।