Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

सूरजपुर में पुलिस मुठभेड़: हत्या के आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू घायल, अवैध पिस्टल बरामद

गौतमबुद्धनगर के थाना सूरजपुर क्षेत्र में पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। 5/6 मई 2026 की रात ग्राम साकीपुर में नाली के कचरे को जलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मंगेश उर्फ टिल्लू ने साजन (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं।
top-news

इसी क्रम में सूरजपुर पुलिस मोजरबीयर गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध i-20 कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे और रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्ते की

ओर मुड़ गए। पुलिस टीम ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान मंगेश उर्फ टिल्लू के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग अभियान चला रही है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।