Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए पहली उड़ान की तैयारी तेज, 10 मई से शुरू हो सकती है टिकट बुकिंग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही नवी मुंबई के लिए पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, एयरलाइन कंपनी इंडिगो इस रूट पर 10 मई 2026 से टिकट बुकिंग शुरू कर सकती है। यह कदम दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र के औद्योगिक शहरों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस के बीच शुरुआती स्तर पर बातचीत पूरी हो चुकी है और इसे प्राथमिक रूट के रूप में चुना गया है।
top-news

एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, नवी मुंबई के अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों को भी नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इंडिगो के साथ-साथ अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपने उड़ान नेटवर्क को यहां से विस्तार देने की तैयारी में हैं। इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव और मंजूरियों की प्रक्रिया जारी है, जिससे यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकें।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून 2026 से औपचारिक रूप से उड़ान संचालन शुरू होने की घोषणा की गई है। इससे पहले एयरपोर्ट पर सॉफ्ट ट्रायल जारी हैं, जिसमें स्टाफ को यात्री प्रबंधन और संचालन व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वेंडर्स और कर्मचारियों के लिए एंट्री पास भी जारी किए जा रहे हैं, ताकि कमर्शियल ऑपरेशन पूरी तरह सुचारु रूप से शुरू हो सके।