Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा में बढ़ी खरबूजे की मांग, हर महीने 65 लाख का कारोबार, अब आम की बिक्री पकड़ रही रफ्तार

गर्मी बढ़ने के साथ ही नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में फलों की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर खरबूजा इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। फेज-2 स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी समिति के अनुसार, शहर में हर महीने करीब 1500 कुंतल खरबूजे की खरीद-फरोख्त हो रही है, जिससे लगभग 60 से 65 लाख रुपये का कारोबार हो रहा है। फरवरी से शुरू हुई खरबूजे की आवक अप्रैल तक लगातार बढ़ती रही और अब इसकी मिठास व सस्ती कीमत के कारण लोग बड़ी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। मंडी में रोजाना कई ट्रकों के जरिए खरबूजे की सप्लाई पहुंच रही है, जिससे बाजार में इसकी उपलब्धता बनी हुई है।
top-news

अब बाजार में आम की एंट्री भी तेज हो गई है। बीते दो हफ्तों में करीब 500 कुंतल आम की आवक दर्ज की गई है। व्यापारियों का कहना है कि मई महीने में आम की खरीद-फरोख्त में करीब 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। शुरुआती गर्मी में सफेदा आम सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इसमें रस ज्यादा होता है और स्वाद भी काफी मीठा होता है। फिलहाल मंडी में सफेदा आम 180 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। शहरभर में खुले जूस कॉर्नर और रेहड़ी-पटरी वाले विक्रेता भी आम और मौसमी के जूस की बिक्री बढ़ने की बात कह रहे हैं।

खरबूजे और आम के साथ-साथ तरबूज और मौसमी की मांग भी बढ़ी है। मार्च महीने में करीब 3212 कुंतल तरबूज की आवक हुई थी, जिससे 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। वहीं 2505 कुंतल मौसमी मंडी में पहुंची थी। डाइटिशियन अनुष्का के अनुसार, गर्मियों में मौसमी का जूस शरीर को ठंडक, ऊर्जा और विटामिन-सी देता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। मंडी समिति का अनुमान है कि मई में आम, अंगूर, संतरा और मौसमी की आवक और ज्यादा बढ़ेगी, क्योंकि गर्मी बढ़ने के साथ इन फलों की मांग भी तेजी से बढ़ जाती है।