Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से मुक्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कब्जों के खिलाफ एक और सख्त कार्रवाई करते हुए गांव ननुआ का राजपुर में बड़ी पैमाने पर बुलडोजर अभियान चलाया। प्राधिकरण के सीईओ एन जी रवि कुमार के निर्देशों पर वर्क सर्कल-8 की टीम ने अधिसूचित भूमि पर फैले अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान खसरा संख्या 155 और 156 पर लगभग 18,000 वर्गमीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की मदद से कई अस्थायी और अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
top-news

इस अभियान का नेतृत्व ओएसडी रामनयन ने किया, जबकि वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, प्रबंधक राकेश बाबू, सहायक प्रबंधक, भूलेख विभाग की टीम, सुरक्षा स्टाफ और अन्य सहयोगी कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। प्राधिकरण की टीम ने पूरे ऑपरेशन को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया ताकि किसी प्रकार की बाधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने मौके पर स्पष्ट संदेश दिया कि अधिसूचित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि भविष्य में इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से जहां एक ओर सरकारी भूमि को सुरक्षित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को भी गति मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध निर्माण करने वालों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है।