मदर्स डे पर भावनाओं से सराबोर हुआ ग्रेटर नोएडा, Paramount Golf Foreste में SheInspire Foundation ने रचा यादगार उत्सव
- sakshi choudhary
- 10 May, 2026
ग्रेटर नोएडा के Paramount Golf Foreste Club House में रविवार को SheInspire Foundation द्वारा आयोजित Mothers Day Celebration भावनाओं, संस्कृति, परिवार और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम बन गया। इस भव्य आयोजन में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, उद्यमियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध Financial Influencer और Entrepreneur Neha Nagar रहीं, जिन्होंने अपनी मां से जुड़े संघर्ष और प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। Neha Nagar ने मंच से अपनी मां को समर्पित भावुक गीत प्रस्तुत किया, जिसने पूरे माहौल को भावनात्मक बना दिया। वहीं शिक्षाविद Sunita Khatana ने आधुनिक जीवन में मां और पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। पूरे आयोजन में मातृत्व, प्रेम और परिवार की भावना साफ झलकती रही।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





