Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

मेरठ में क्रांति दिवस पर गूंजा कोतवाल धन सिंह गुर्जर का सम्मान, भारत रत्न की उठी मांग

क्रांति दिवस के अवसर पर कोतवाल धन सिंह गुर्जर की पावन स्मृति में मेरठ में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। संयुक्त गुर्जर परिसंघ मेरठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य सभागार में किया गया, जहां पूरा परिसर जनसैलाब से भर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य वीर वीरेंद्र जी ने की। वक्ताओं ने 1857 की क्रांति में मेरठ क्षेत्र के सभी समुदायों के योगदान को याद करते हुए कोतवाल धन सिंह गुर्जर को जनक्रांति का महानायक बताया।
top-news

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 1857 की क्रांति केवल एक जाति या समुदाय की नहीं बल्कि पूरे भारत की साझा लड़ाई थी, जिसमें मेरठ की धरती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नेतृत्व और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग जोर-शोर से उठाई गई। साथ ही गुर्जर रेजिमेंट के गठन और जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग भी मंच से रखी गई। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किए।

कार्यक्रम के अंत में समाज के नेताओं ने राजनीतिक उपेक्षा पर चिंता जताते हुए भविष्य में बड़े स्तर पर जनसभा और रैली आयोजित करने की घोषणा की। सभी वक्ताओं ने गुर्जर समाज से अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भोपाल सिंह जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामाजिक और राजनीतिक चेतना को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *