Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा में E-Garuda Electric Mobility पर कूड़ा जलाने पर 1.16 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक-11 में कूड़ा जलाने के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए E-Garuda Electric Mobility कंपनी पर 1.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक-11 में कूड़ा जलाने के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए E-Garuda Electric Mobility कंपनी पर 1.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जनस्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि कंपनी परिसर के पास खुले में कचरा जलाया जा रहा है, जिसके बाद विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कंपनी के खिलाफ Solid Waste Management Rules के तहत कार्रवाई की गई।


प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार सेक्टर ईकोटेक-11 स्थित E-Garuda Electric Mobility द्वारा ठोस कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित करने के बजाय उसे खुले में जलाया गया, जिससे पर्यावरण प्रदूषण फैलने का खतरा बढ़ गया। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण कर कंपनी पर 1.16 लाख रुपये का environmental penalty लगाया। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही मिलने पर और कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ACEO श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि Solid Waste Management Policy के तहत सभी Bulk Waste Generators को अपने परिसर में निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना अनिवार्य है। उन्होंने नागरिकों और कंपनियों से शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। प्राधिकरण ने साफ किया है कि खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।