बीटा-1 ऑफिसर्स कॉलोनी के सामने 14 साल बाद शुरू हुआ पार्क निर्माण, RWA और Greater Noida Authority के प्रयास रंग लाए
- sakshi choudhary
- 10 May, 2026
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में रविवार को RWA Beta-1 की मासिक समीक्षा बैठक सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगीता शर्मा ने की जबकि संचालन महासचिव हरेंद्र भाटी ने किया। बैठक में सेक्टर विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पार्क beautification, बच्चों के खेल क्षेत्रों और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि सेक्टर के सभी पार्कों में सूचना एवं दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर Yoga Zone, Children Play Area, Cricket Area, Volleyball Area और स्वच्छता संबंधी संदेश अंकित किए जाएंगे ताकि residents को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में संरक्षक देवीशरण शर्मा, शीतला प्रसाद, विनोद कसाना, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव ओमप्रकाश शर्मा, प्रधान रामकला तवर, रेशपाल सिंह, रामबीर सिंह, सुनील भाटी, अनवर हुसैन, एस.के. सैनी, सिद्धार्थ सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह और चौधरी जयपाल सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।