Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

GNIOIT एमबीए कॉलेज में रंगारंग फेयरवेल पार्टी, भावुक माहौल में सीनियर्स को दी गई विदाई

ग्रेटर नोएडा स्थित GNIOIT MBA Institute में एमबीए और इंटीग्रेटेड एमबीए विभाग की ओर से भव्य और उत्साहपूर्ण “फेयरवेल पार्टी” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को भावनात्मक विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक, डीन एवं विभागाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने पूरे माहौल को गरिमामय और प्रेरणादायक बना दिया। इसके बाद छात्रों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक कार्यक्रमों में डांस, सिंगिंग, मिमिक्री और मोनो एक्टिंग ने सभी का मन मोह लिया और पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
top-news

कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक और परिचय सत्र ने छात्रों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व दिखाने का अवसर दिया। इस मौके पर विभिन्न कैटेगरी में टाइटल्स भी दिए गए, जिसमें एमबीए विभाग से मिस्टर फेयरवेल आकाश गुप्ता और मिस फेयरवेल कॉजल चुनी गईं, जबकि इंटीग्रेटेड एमबीए से मोहित और खुशबू को यह सम्मान मिला। मिस्टर पर्सनालिटी अभिज्ञान और मिस पर्सनालिटी आकांक्षा चुने गए। वहीं मिस्टर एंड मिस टैलेंट का खिताब विशाल और विधि ने जीता। कार्यक्रम में मिस्टर एंड मिस इवनिंग तथा मिस्टर एंड मिस फैसेनेट जैसे आकर्षक खिताबों की भी घोषणा की गई, जिससे छात्रों में उत्साह और बढ़ गया। सभी विजेताओं को क्राउन, बैज और टाइटल के साथ सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर Dr. Anshul Sharma ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन हर विद्यार्थी के जीवन का सबसे अनमोल चरण होता है, जो यादों और सीखों से भरा होता है। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास, मेहनत और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं Dr. Rajesh Kumar Gupta, Gaurav Gupta और Swadesh Kumar Singh ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्थान से जुड़ाव केवल शैक्षणिक नहीं बल्कि भावनात्मक भी होता है, जो जीवन भर बना रहता है। कार्यक्रम में सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह फेयरवेल पार्टी एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन बन गया।