Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हो सकता है महंगा! टोल बढ़ोतरी की सिफारिश, शासन से मंजूरी का इंतजार

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही यात्रा महंगी हो सकती है। Yamuna Expressway का प्रबंधन देख रही कंपनी सुरक्षा समूह ने उत्तर प्रदेश शासन को टोल दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी का कहना है कि जेपी इंफ्राटेक के साथ हुए अनुबंध के अनुसार टोल दरों में हर साल संशोधन किया जाना अनिवार्य है, जो लंबे समय से नियमित रूप से लागू नहीं हो पा रहा है। इसी कारण कंपनी ने राजस्व नुकसान और एक्सप्रेसवे के रखरखाव पर असर की बात उठाते हुए WPI (Wholesale Price Index) आधारित बढ़ोतरी की मांग की है।
top-news

कंपनी के प्रस्ताव के अनुसार टोल दरों में लगभग 4 प्रतिशत तक की वृद्धि संभव है, जबकि यदि दो वर्षों का समायोजन किया जाता है तो यह बढ़ोतरी 7 से 8 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। वर्तमान में ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यात्रा के लिए तीन टोल प्लाजा, जेवर, मथुरा और आगरा को मिलाकर कार चालकों को करीब 485 रुपये चुकाने पड़ते हैं। वहीं बाइक और ट्रैक्टर के लिए यह लगभग 250 रुपये तथा बस और ट्रक के लिए 1,545 रुपये तक पहुंचता है। कंपनी का तर्क है कि एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बढ़ा है और अनुबंध के अनुसार दरों में संशोधन जरूरी है।

हालांकि Greater Noida के यात्रियों के लिए राहत की उम्मीद भी बनी हुई है, क्योंकि यमुना प्राधिकरण ने टोल बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। प्राधिकरण का कहना है कि बढ़ते ट्रैफिक और नई कनेक्टिविटी से एक्सप्रेसवे की आय में पहले ही वृद्धि हुई है, इसलिए आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। इस पूरे मामले पर शासन ने रिपोर्ट तलब की है, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।