Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Noida International Airport: टिकट किराए में कटौती, IndiGo-Akasa ने घटाए दाम, यात्रियों को राहत

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा Noida International Airport से उड़ानों के महंगे किराए को लेकर उठे विवाद के बाद अब यात्रियों को राहत मिलती नजर आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में यह चर्चा तेज हो गई थी कि नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों के टिकट दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में ज्यादा महंगे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों ने अपने किरायों में कटौती कर दी है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा Noida International Airport से उड़ानों के महंगे किराए को लेकर उठे विवाद के बाद अब यात्रियों को राहत मिलती नजर आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में यह चर्चा तेज हो गई थी कि नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों के टिकट दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में ज्यादा महंगे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों ने अपने किरायों में कटौती कर दी है।
top-news

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा Noida International Airport से उड़ानों के महंगे किराए को लेकर उठे विवाद के बाद अब यात्रियों को राहत मिलती नजर आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में यह चर्चा तेज हो गई थी कि नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों के टिकट दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में ज्यादा महंगे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों ने अपने किरायों में कटौती कर दी है।


देश की बड़ी एयरलाइन IndiGo ने लखनऊ जैसे रूट पर किराया 4,981 रुपये से घटाकर लगभग 3,394 रुपये कर दिया है, जो अब दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के समान स्तर पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर Akasa Air ने बेंगलुरू रूट पर टिकट कीमत 8,532 रुपये से घटाकर करीब 6,500 रुपये कर दी है। इन बदलावों के बाद यात्रियों में राहत देखी जा रही है और नोएडा से उड़ानों को लेकर उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं। पहले इन रूट्स पर किराया अधिक होने के कारण यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली थी।


इसके साथ ही एयरपोर्ट शुल्क नियामक प्राधिकरण (AERA) ने नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) भी तय कर दी है। इसके अनुसार घरेलू यात्रियों को 490 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 980 रुपये देना होगा। वहीं आगमन करने वाले यात्रियों के लिए यह शुल्क क्रमशः 210 रुपये और 420 रुपये निर्धारित किया गया है। यह दरें 2026-27 की अवधि के लिए लागू रहेंगी। 15 जून से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने के साथ ही यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए एक नया विकल्प बनने जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार की उम्मीद की जा रही है।