Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा में गूंजेंगे चौके-छक्के, हरभजन सिंह और शिखर धवन समेत कई दिग्गज खेलेंगे बिग क्रिकेट लीग सीजन-3

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 जून से 13 जून तक बिग क्रिकेट लीग (BCL) सीजन-3 का आयोजन होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत और दुनिया के कई स्टार क्रिकेटर हिस्सा लेंगे, जिससे खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लीग में छह टीमें भाग लेंगी और हर टीम की कमान अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संभालेंगे। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर Harbhajan Singh एमपी टाइगर्स के कप्तान होंगे, जबकि पूर्व सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan यूपी ब्रिज स्टार्स का नेतृत्व करेंगे।
top-news

इसके अलावा न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज Martin Guptill सदर्न स्पार्टन्स की कप्तानी करेंगे और श्रीलंका के पूर्व कप्तान Angelo Mathews गुजरात डायमंड्स की कमान संभालेंगे। लीग के संस्थापक R. P. Singh ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ खेलने और उनसे सीखने का मौका देना है। इस सीजन में करीब 60 भारतीय और 36 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

स्टेडियम प्रशासन के अनुसार टूर्नामेंट की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और दर्शकों के लिए खास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पहले भी यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कई बड़े क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी कर चुका है। हरभजन सिंह, शिखर धवन, मार्टिन गुप्टिल और एंजेलो मैथ्यूज जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी ग्रेटर नोएडा को एक बड़े स्पोर्ट्स हब के रूप में नई पहचान दिला सकती है। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को इस लीग के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच बेहद करीब से देखने का मौका मिलेगा।