Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
नोएडा में सरकारी अस्पतालों की मांग तेज, निजी अस्पतालों को प्लॉट आवंटन के खिलाफ मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
नोएडा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की मांग जोर पकड़ने लगी है।
- sakshi choudhary
- 22 May, 2026
नोएडा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की मांग जोर पकड़ने लगी है। आज जिला कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नोएडा अथॉरिटी द्वारा निजी अस्पतालों को जमीन आवंटित करने का विरोध किया गया। एक्टिव सिटिज़न टीम ने मांग की कि प्राधिकरण निजी अस्पतालों के लिए प्लॉट देने के बजाय सरकारी अस्पतालों का निर्माण करे, ताकि आम जनता को affordable healthcare और बेहतर medical facilities मिल सकें।
ज्ञापन में कहा गया कि नोएडा क्षेत्र में पहले से लगभग 95 प्रतिशत अस्पताल निजी क्षेत्र के हैं, जहां इलाज का खर्च आम आदमी, नौकरीपेशा वर्ग, किसान और मजदूरों के लिए काफी महंगा साबित होता है। संगठन का कहना है कि लाखों लोगों के पास सस्ती और सुलभ health services का प्रभावी विकल्प नहीं है, जिससे लोगों को इलाज के दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में नोएडा अथॉरिटी द्वारा दो अस्पतालों के प्लॉट बोली प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसका स्थानीय स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है।
एक्टिव सिटिज़न टीम के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा चार प्लॉट निजी अस्पतालों को आवंटित किए जा चुके हैं, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। इसके बावजूद दोबारा निजी अस्पतालों के लिए प्लॉट निकाले जाने से लोगों में नाराजगी है। ज्ञापन सौंपने वालों में मंजीत सिंह, साधना सिन्हा, हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह, सुनील प्रधान और रमेश प्रेमचंदानी शामिल रहे। संगठन ने सरकार से मांग की है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में public healthcare system को मजबूत करने के लिए सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाए।