Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा की 105 मीटर रोड हापुड़ बाईपास तक बढ़ेगी, 280 करोड़ से सड़कें होंगी चौड़ी

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 105 मीटर रोड को हापुड़ बाईपास तक जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 105 मीटर रोड को हापुड़ बाईपास तक जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रस्ताव को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की मंजूरी मिल गई है। यह रोड अल्फा-1 से जुनपत तक पहले से बनी हुई है और अब इसे आगे बोड़ाकी, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और अकबरपुर इंटरचेंज के जरिए एनएच-34 से जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस सड़क का विस्तार हापुड़ बाईपास एनएच-9 तक किया जाएगा, जिससे गंगा एक्सप्रेसवे तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने का रास्ता भी साफ होगा।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के अनुसार, करीब 18 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के लिए जरूरी जमीन का अधिग्रहण प्राधिकरण करेगा, जबकि अधूरी सड़क का निर्माण NHAI की ओर से कराया जाएगा। इस प्रस्ताव को दो मई को हुई बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई थी। नई सड़क कनेक्टिविटी से ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और हापुड़ के बीच सफर आसान होने की उम्मीद है। साथ ही Eastern Peripheral Expressway और NH-34 से बेहतर जुड़ाव मिलने से ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़क चौड़ीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर करीब 280 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण ने 40 विकास कार्यों को मंजूरी दी है और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एटीएस रोटरी से 130 मीटर रोड तक सड़क चौड़ीकरण, सेक्टर-36 और सेक्टर पाई-1 के बीच एच्छर टी प्वाइंट से 60 मीटर रोड तक विस्तार, तिलपता रोटरी से मकोड़ा रोटरी तक री-सर्फेसिंग और टेकजोन-4 में पुलिस चौकी से गौड़ चौक अंडरपास तक नाली निर्माण और रोड चौड़ीकरण जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। DFCC फ्लाईओवर निर्माण के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत भी इस योजना का हिस्सा है।