Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना
● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय
● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत
● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई
● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं
● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी
● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव
● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को लेकर बढ़ी मांग, कई सामाजिक संस्थाएं और RWAs आए साथ
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वर्षों से लंबित मेट्रो परियोजना को लेकर अब क्षेत्रवासियों की आवाज़ और तेज हो गई है। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को औपचारिक पत्र भेजकर Metro DPR को जल्द मंजूरी देने की मांग की है।
- sakshi choudhary
- 22 May, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वर्षों से लंबित मेट्रो परियोजना को लेकर अब क्षेत्रवासियों की आवाज़ और तेज हो गई है। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को औपचारिक पत्र भेजकर Metro DPR को जल्द मंजूरी देने की मांग की है। समिति का कहना है कि तेजी से बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए Greater Noida West Metro अब केवल एक सुविधा नहीं बल्कि लाखों लोगों की जरूरत बन चुकी है। समिति द्वारा भेजे गए मांग पत्र को 22 अप्रैल को आधिकारिक रूप से प्राप्त भी कर लिया गया है, जबकि PMO Portal और Urban Development Department से संबंधित ऑनलाइन शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं।
इस जनआंदोलन को अब कई प्रमुख सामाजिक संस्थाओं, NGOs और RWAs का समर्थन मिलने लगा है। अभियान के समर्थन में Navratna Foundation, Active NGO, Novra, NOFA, Helping Hands, Challenger Group, Nari Pragati Social Foundation और Ethomart Charitable Trust सहित कई संस्थाओं ने समर्थन पत्र भेजे हैं। वहीं First Avenue Gaur City AOA और Saviour Greenarch AOA जैसी प्रमुख AOAs भी इस अभियान से जुड़ चुकी हैं। Change.org पर शुरू की गई ऑनलाइन याचिका को अब तक 3000 से अधिक लोगों का समर्थन मिल चुका है।
समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि यदि समय रहते Metro Project को मंजूरी नहीं मिली तो आने वाले वर्षों में यातायात और जनसुविधाओं की समस्याएं और गंभीर हो जाएंगी। वहीं समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा कि यह केवल मेट्रो की मांग नहीं बल्कि बेहतर भविष्य, सुरक्षित यात्रा, समय की बचत और बेहतर जीवन गुणवत्ता की मांग है। समिति ने कहा कि यह पूरा अभियान जनहित में चलाया जा रहा है और लगातार अधिक निवासी, सामाजिक संस्थाएं एवं RWAs इससे जुड़ रहे हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *