Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेनो वेस्ट में 269 करोड़ की लागत से बनेगा 80 MLD STP, दो दर्जन सेक्टर और गांवों को मिलेगा फायदा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ती सीवरेज समस्या को दूर करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 80 MLD क्षमता वाले नए Sewage Treatment Plant (STP) के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है।
- sakshi choudhary
- 23 May, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ती सीवरेज समस्या को दूर करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 80 MLD क्षमता वाले नए Sewage Treatment Plant (STP) के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। करीब 269 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह STP नॉलेज पार्क-5 और स्पोर्ट्स सिटी के बीच स्थित Recreational Green-6 में बनाया जाएगा। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सीवर सनी यादव के अनुसार, परियोजना का निर्माण जल्द शुरू होगा और करीब तीन वर्षों में इसे पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। निर्माण करने वाली कंपनी अगले 10 वर्षों तक इसके संचालन और ट्रीटमेंट फैसिलिटी की जिम्मेदारी भी संभालेगी।
इस आधुनिक STP परियोजना से ग्रेनो वेस्ट के कई प्रमुख सेक्टरों और गांवों की सीवर निस्तारण समस्याओं का समाधान होगा। इसमें नॉलेज पार्क-5, स्पोर्ट्स सिटी, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-12A, सेक्टर-15, सेक्टर-16, सेक्टर-17, सेक्टर-18, सेक्टर-19, सेक्टर-20, ईकोटेक-16, ईकोटेक-17, ईकोटेक-18, ईकोटेक-19, ईकोटेक-20, ईकोटेक-21, ईकोटेक-22, तुस्याना, खेड़ा चौगानपुर, खैरपुर गुर्जर, देवला, सैनी, सुनपुरा, भोला रावल, वैदपुरा, सादुल्लापुर, खेड़ी, भनौता, खोदना खुर्द, श्योराजपुर और तिलपता जैसे इलाके शामिल हैं। इस परियोजना से हजारों लोगों को बेहतर सीवर सिस्टम और स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा।
एनजीटी के निर्देशों के अनुसार STP से निकलने वाले treated water का उपयोग ग्रीनबेल्ट, पार्कों की सिंचाई और औद्योगिक संस्थानों में किया जाएगा ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। प्राधिकरण शोधित पानी की सप्लाई कर Industrial Use के जरिए आय बढ़ाने की योजना भी बना रहा है। Greater Noida West में तेजी से बढ़ती आबादी और Urban Development को देखते हुए यह परियोजना शहर की इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।