Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-3 बी-ब्लॉक में बिजली कटौती से लोग परेशान, NPCL अधिकारियों से लगाई गुहार

ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) के सेक्टर-3 बी-ब्लॉक में लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार पावर ट्रिपिंग की समस्या ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर क्षेत्र के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल एनपीसीएल (नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड) अधिकारियों से मिला और जल्द समाधान की मांग की। निवासियों ने अधिकारियों को बताया कि पिछले कुछ सप्ताह से क्षेत्र में अचानक बिजली जाने और लो-वोल्टेज की समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात के समय बिजली कटने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
top-news

बैठक के दौरान स्थानीय निवासी देव राज तिवारी समेत अन्य लोगों ने एनपीसीएल अधिकारियों को क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। निवासियों ने कहा कि लगातार ट्रिपिंग के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं और पानी की सप्लाई तक प्रभावित हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान एनपीसीएल अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और तकनीकी टीम जल्द ही सेक्टर-3 बी-ब्लॉक का निरीक्षण करेगी। अधिकारियों के अनुसार, बढ़ते बिजली लोड और तकनीकी खामियों के कारण यह समस्या सामने आ रही है, जिसे दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यह बैठक टेकजोन-IV स्थित प्लॉट नंबर ईएसएस, चेरी काउंटी सोसाइटी के सामने आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। बैठक में पवन शर्मा, इन्द्र भाटी, विवेक चौहान, हरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, आजाद सिंह, प्रकाश चौधरी, शशि शेखर और दिलीप कुमार सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया। निवासियों ने मांग की कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल एनपीसीएल की ओर से निरीक्षण और तकनीकी सुधार का आश्वासन दिया गया है, लेकिन अब क्षेत्र के लोग स्थायी समाधान का इंतजार कर रहे हैं।