Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट फुल, 1 जुलाई से शुरू होंगी नियमित उड़ानें

ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान संचालन शुरू होने को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट पर आने वाली पहली उड़ान लखनऊ से होगी और इस ऐतिहासिक सफर की गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने टिकट बुक कर ली है। इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट के अनुसार लखनऊ से सुबह 7:05 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E-2278 की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। यह फ्लाइट सुबह 8:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी और एयरपोर्ट के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत का प्रतीक बनेगी।
top-news

हालांकि पहले 16 जून से नियमित उड़ानें शुरू करने की योजना थी, लेकिन एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल में बदलाव किया है। इंडिगो ने 16 जून से 30 जून तक की टिकट बुकिंग फिलहाल स्थगित कर दी है, जबकि अकासा एयर भी 1 जुलाई से नियमित संचालन शुरू करेगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उद्घाटन उड़ान में ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के साथ कुछ प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी सफर कर सकती हैं। गौतमबुद्ध नगर के कई यात्री भी इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनने के लिए पहले से तैयारी कर रहे हैं।

इंडिगो इस विशेष उड़ान के लिए आधुनिक एयरबस A321 नियो विमान का उपयोग करने की योजना बना रही है, जिसमें 195 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें 12 बिजनेस क्लास और 183 इकोनॉमी क्लास सीटें शामिल हैं। नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के अलावा जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, बरेली, जम्मू, श्रीनगर, भोपाल, नवी मुंबई, देहरादून और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं उपलब्ध होंगी। एयरपोर्ट के संचालन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है।