Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ होगी जून की शुरुआत, 4 जून तक बदला रहेगा मौसम; IMD ने जारी किया यलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में जून की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ होने जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह समेत पूरे NCR क्षेत्र में 1 जून से 4 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
- sakshi choudhary
- 31 May, 2026
दिल्ली-NCR में जून की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ होने जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह समेत पूरे NCR क्षेत्र में 1 जून से 4 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 1 और 2 जून के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की जा सकती है। इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। 1 जून से 6 जून के बीच अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
रविवार को भी दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का दौर जारी रहा। शाम तक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी। सफदरजंग मौसम केंद्र में शाम 4 बजे तक 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 5 और 6 जून को बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। विशेषज्ञों ने लोगों से बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।