Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

यूपी रेरा का बड़ा सख्त आदेश! अब रियल एस्टेट एजेंटों को हर तिमाही देना होगा पूरा हिसाब-किताब,

उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) ने रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में पंजीकृत सभी रियल एस्टेट एजेंटों को हर तीन महीने में अपनी वित्तीय और व्यावसायिक प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर जमा करनी होगी। इसमें कैश बुक, जर्नल, लेजर और कस्टमर रजिस्टर सहित सभी लेन-देन का पूरा ब्योरा देना अनिवार्य किया गया है। यूपी रेरा में इस समय 7,259 एजेंट पंजीकृत हैं और सभी पर यह नियम लागू होगा।
top-news

नए आदेश के तहत एजेंटों को अपने कर्मचारियों का विवरण, लेन-देन की जानकारी और अन्य जरूरी दस्तावेज भी नियमित रूप से अपलोड करने होंगे। यदि कोई एजेंट समय पर रिपोर्ट जमा नहीं करता है तो उस पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही सभी एजेंटों को अपने कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड कम से कम 5 साल तक सुरक्षित रखने होंगे, ताकि किसी भी निरीक्षण या जांच के दौरान उन्हें प्रस्तुत किया जा सके।

यूपी रेरा ने बिल्डरों के लिए लागू वित्तीय निगरानी नियमों की तरह अब एजेंटों के लिए भी सख्त मानक तय कर दिए हैं। हाल ही में बिल्डर प्रोजेक्ट के बैंक लेन-देन, कर्ज और खर्च का विस्तृत ऑडिट सीए रिपोर्ट के जरिए अनिवार्य किया गया था, जिसके बाद अब एजेंटों पर भी समान निगरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसका उद्देश्य रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता सुरक्षा को मजबूत करना है।