Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से थमी कचरा उठान व्यवस्था, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य बीमा कटौती पर बढ़ा विवाद

नोएडा में सोमवार से सफाई व्यवस्था को बड़ा झटका लगा जब डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़े करीब 1100 कर्मचारी और 2.5 प्रतिशत ठेकेदारी व्यवस्था के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।
top-news

नोएडा में सोमवार से सफाई व्यवस्था को बड़ा झटका लगा जब डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़े करीब 1100 कर्मचारी और 2.5 प्रतिशत ठेकेदारी व्यवस्था के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण शहर के कई सेक्टरों में घरों से कचरा नहीं उठ सका, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों के दोनों समूहों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष साधू मकवाना ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा पूर्व में 1500 रुपये वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों के लिए पुराने वेतन पर काम करना मुश्किल होता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारी सेक्टर-8 स्थित एजेंसी यार्ड में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। संघ ने घोषणा की है कि मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।

दूसरी ओर, एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने स्वास्थ्य बीमा के नाम पर वेतन से प्रस्तावित कटौती का विरोध किया। यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष नरेश राणा के अनुसार, 20 हजार रुपये मासिक वेतन होने के कारण कर्मचारी ईएसआईसी सुविधा से बाहर हो गए हैं। कर्मचारियों की मांग पर स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की बात कही गई, लेकिन इसके लिए प्रति माह 1000 रुपये और कुल 5000 रुपये तक की कटौती का प्रस्ताव रखा गया है। कर्मचारियों का कहना है कि तेल-साबुन भत्ता, जूते और रेनकोट जैसी आवश्यक सुविधाओं में भी वर्षों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। यूनियन ने दावा किया कि ठेकेदारी व्यवस्था के लगभग 4800 कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हो सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में नोएडा की सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो सकती है।