Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
10 जून से ग्रेटर नोएडा में दौड़ेंगी AC E-Buses, कम किराए में सेक्टर, गांव और औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगी नई कनेक्टिविटी
ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 10 जून से AC E-Buses का संचालन शुरू करने जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 03 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 10 जून से AC E-Buses का संचालन शुरू करने जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले शुरू होने वाली यह सेवा शहर के सेक्टरों, गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO Ravi Kumar NG ने बताया कि इस संबंध में यूपी रोडवेज अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रियों को राहत देने के लिए बसों का किराया भी किफायती रखा जाएगा।
प्राधिकरण की योजना है कि ये सिटी बसें Metro Feeder Service के रूप में भी काम करें, जिससे यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों तक आसान पहुंच मिल सके। प्रस्तावित रूटों में चार मूर्ति चौक–सूरजपुर टी प्वाइंट–परी चौक–नोएडा एयरपोर्ट, चार मूर्ति चौक–130 मीटर रोड–GIMS–नोएडा एयरपोर्ट, मकौड़ा रोटरी–LG चौक–नासा पार्किंग–सेक्टर P-7–नोएडा एयरपोर्ट तथा ईकोटेक-16–तिलपता–स्वर्णनगरी–ओमेगा–GBU–नोएडा एयरपोर्ट शामिल हैं। हालांकि शुरुआती चरण में बसों का संचालन नोएडा एयरपोर्ट तक नहीं किया जाएगा, लेकिन भविष्य में इन रूटों का विस्तार किया जा सकता है।
इसके अलावा कासना, अल्फा-1, LG चौक, सूरजपुर, कुलेसरा और नोएडा फेज-2 के औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाले रूटों पर भी विचार किया जा रहा है। NTPC दादरी, तिलपता, परी चौक और नॉलेज पार्क-2 व 3 के बीच बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए इन क्षेत्रों को भी सिटी बस नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। नई बस सेवा शुरू होने से हजारों कामगारों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल Public Transport सुविधा मिलने की उम्मीद है।