Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेटर नोएडा के अस्तौली में 900 TPD टोरिफाइड चारकोल प्लांट का निरीक्षण, ग्रामीणों को पर्यावरण सुरक्षा और विकास का भरोसा
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के प्रधान महाप्रबंधक (परियोजना) संदीप चन्द्रा ने 3 जून 2026 को ग्राम अस्तौली का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
- sakshi choudhary
- 03 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के प्रधान महाप्रबंधक (परियोजना) संदीप चन्द्रा ने 3 जून 2026 को ग्राम अस्तौली का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वर्क सर्किल-8 के अधिकारियों के साथ सड़क, नाली, सीवर और जलापूर्ति जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के बाद ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव में विकास और अनुरक्षण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में नागेन्द्र सिंह, आर.के. ओझा, KPMG सलाहकार टीम, अरुण भाटी, पहलवान, धनपाल भाटी, प्रेमी और कुलदीप भाटी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक के दौरान ग्राम अस्तौली की भूमि पर NTPC विद्युत निगम द्वारा विकसित किए जा रहे 900 TPD टोरिफाइड चारकोल प्रोजेक्ट पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों की शंकाओं और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को सुनते हुए अधिकारियों ने परियोजना की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। बताया गया कि यह अत्याधुनिक परियोजना अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल और environmental standards के अनुसार विकसित की जा रही है। प्राधिकरण और परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्लांट में आने वाला प्रत्येक कचरा वाहन पूरी तरह ढका होगा तथा उसे एक बंद हॉल में वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत प्रोसेस किया जाएगा, जिससे दुर्गंध या हानिकारक गैसों का उत्सर्जन नहीं होगा।
निरीक्षण के बाद संदीप चन्द्रा ने निर्माणाधीन टोरिफाइड चारकोल प्लांट परिसर में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि परियोजना से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार प्लांट का निर्माण कार्य अगले छह महीनों में पूरा होने की संभावना है। बैठक में NTPC विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ-साथ कार्यदायी संस्था Macawber Beekay Pvt. Ltd. के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। GNIDA का कहना है कि यह परियोजना आधुनिक waste management, sustainable development और clean technology को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।