Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में दो नये अधिकारियों को मिली जिम्मेदारियां

प्राधिकरण के इन फैसलों को विकास परियोजनाओं, उद्यान व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से विभिन्न विभागों में कार्यों के निष्पादन और निगरानी में तेजी आने की उम्मीद है।
top-news

ग्रेटर नोएडा, 10 जून 2026। 
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) श्रीलक्ष्मी वीएस द्वारा जारी आदेशों के तहत दो नये अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गयी है।
प्राधिकरण के आदेश के अनुसार उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय कुमार रावल को वर्क सर्किल-01 से 08, उद्यान विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग में उप महाप्रबंधक स्तर के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

वहीं दूसरे आदेश में सहायक निदेशक (उद्यान) ज्ञानेंद्र यादव को उद्यान विभाग में तैनात किया गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अन्य वरिष्ठ प्रबंधक, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक एवं सहायक निदेशक (उद्यान) के शेष कार्य पूर्ववत जारी रहेंगे।
प्राधिकरण के इन फैसलों को विकास परियोजनाओं, उद्यान व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से विभिन्न विभागों में कार्यों के निष्पादन और निगरानी में तेजी आने की उम्मीद है।