Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

12 जून से दौड़ेंगी सिटी बसें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिखाएंगे हरी झंडी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

लंबे इंतजार और कई बार टल चुकी डेडलाइन के बाद आखिरकार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र के लोगों को सिटी बस सेवा की सौगात मिलने जा रही है।
top-news

लंबे इंतजार और कई बार टल चुकी डेडलाइन के बाद आखिरकार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र के लोगों को सिटी बस सेवा की सौगात मिलने जा रही है। 12 जून से ई-बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअली बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस बार संयुक्त कार्यक्रम की बजाय तीनों प्राधिकरण अपने-अपने क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगे। नोएडा में शिल्प हॉट, ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क-5 और दादरी, जबकि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क से बसों को रवाना किया जाएगा।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में दो स्थानों से बसों की शुरुआत की जाएगी ताकि ग्रेनो वेस्ट, दादरी और आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच बेहतर Public Transport Connectivity सुनिश्चित की जा सके। दादरी बस अड्डे से ई-बसें तिलपता, कासना और जिम्स होते हुए एयरपोर्ट तक जाएंगी, जबकि नॉलेज पार्क-5 से बसें चार मूर्ति, सूरजपुर, नासा पार्किंग और परी चौक होते हुए एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यमुना प्राधिकरण के एसीईओ राजेश कुमार ने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, इन कार्यक्रमों में दादरी विधायक तेजपाल नागर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन और फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। नई City Bus Service के शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना क्षेत्र, खुर्जा, हापुड़ और मथुरा के यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक आवागमन का विकल्प मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निर्धारित रूटों पर बसों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।