Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
दादरी में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ सपा का बिजली घर घेराव, भाजपा सरकार और बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
भीषण गर्मी के बीच दादरी नगर और आसपास के गांवों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूम मानिकपुर स्थित बिजली घर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
- sakshi choudhary
- 11 Jun, 2026
भीषण गर्मी के बीच दादरी नगर और आसपास के गांवों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूम मानिकपुर स्थित बिजली घर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और दादरी क्षेत्र के लोगों को केवल 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग के बावजूद विभाग की ओर से कोई प्रभावी तैयारी नहीं की गई, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान सुधीर भाटी ने आरोप लगाया कि ओवरलोडिंग के कारण बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर फुंकने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कुछ अधिकारी और लाइनमैन शिकायतों के समाधान के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। सपा नेताओं ने बिजली संकट के लिए विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष फकीरचंद नागर, कृशांत भाटी, जिला महासचिव सुधीर तोमर, सुरेंद्र नागर, विनोद लोहिया, अकबर खान, राजेश दीक्षित, देवेंद्र भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, विक्रम टाईगर, मेहंदी हसन, अनीस अहमद, हारून सैफी, सुनीता यादव, अनूप तिवारी, शशि यादव, मोहित नागर, प्रशांत भाटी, अमन नागर, अजय चौधरी, अमित रौनी, प्रमोद कुमार, जुगति सिंह, जगत खारी, हरवीर प्रधान, विजेंद्र नागर, अशोक भाटी, रिजवान हैदर, विपिन नागर, जाकिर जेडी, अनिल नागर, राशिद, सुमित भारती, सलाउद्दीन, कवित गुर्जर, भुरे चंदीला, अनीता चौहान, जय सिंह चंदेल, रजनीकांत भारद्वाज, आजाद नागर, मनोज नागर, मंसूब रिजवी, बबली भाटी, तरुण भारद्वाज, दिगम्बर गौतम, सुशील नागर, सतीश गौतम, रोहन गौतम, नन्हें सिद्दकी, पप्पन भाटी, आसिफ अल्वी, हसमुद्दीन सिद्दकी और दिनेश बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान बिजली आपूर्ति में सुधार, ट्रिपिंग की समस्या के समाधान और पारदर्शी व्यवस्था की मांग उठाई गई।