Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प, राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की समीक्षा बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय बिसरख में आयोजित की गई।
top-news

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की समीक्षा बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय बिसरख में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की, जिसमें जिले के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके जनसेवा, किसान हित और संगठन निर्माण के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि राजेश पायलट का राजनीतिक जीवन आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनकी विचारधारा संगठन को जनता से जोड़ने का मार्ग दिखाती है।


बैठक में Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के बाद उपलब्ध मतदाता सूचियों के आधार पर चल रहे Voter Verification Campaign की विस्तृत समीक्षा की गई। चर्चा के दौरान सामने आया कि जिले में अब तक लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूरा हो सका है। इस पर चिंता जताते हुए दीपक भाटी चोटीवाला ने अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए तथा विभिन्न ब्लॉकों और नगर इकाइयों में अतिरिक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची की शुद्धता आवश्यक है और कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक अपनी सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क, मतदाता संवाद और संगठन विस्तार अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार और जनसंपर्क अभियानों को संगठन के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार पर भी व्यापक चर्चा हुई। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, रिजवान चौधरी, नीरज लोहिया, महाराज सिंह नागर, हरेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, दुष्यंत नगर, सतीश शर्मा, विजय नागर, धर्मवीर प्रधान, आर के प्रथम, कैलाश बंसल, रमेश चांद यादव, सुबोध भट्ट, रमेश बाल्मीकि, प्रिंस भाटी, अरविन्द रेक्सवाल, सचिन जीनवाल, विपिन त्यागी, असगर अली, अमित कुमार, रमेश चंद जीनवाल, जय प्रसाद, जतन सिन्हा, ओ पी दीक्षित, आलोक जैन, मनोज गौतम, शाहिद और योगेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *