Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर हाई-लेवल समीक्षा बैठक सम्पन्न

गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में आज पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आगामी परिचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध संचालन के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को मजबूत करना था। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र (Response Mechanism) को प्रभावी बनाने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
top-news

बैठक में एयरपोर्ट से जुड़े ट्रैफिक प्रबंधन, पिक-अप और ड्रॉप प्वाइंट्स के निर्धारण, परी चौक क्षेत्र में संभावित यात्री दबाव को देखते हुए टैक्सी एवं अन्य वाहनों की व्यवस्था, तथा बस अड्डे के लिए चिन्हित भूमि पर सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से निपटने हेतु ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने, प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, साइनेज व होर्डिंग्स की स्थापना, स्काईवॉक परियोजना को प्राथमिकता देने तथा पार्किंग एवं क्रेन-टोइंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना को न्यूनतम किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है, जिसके सफल संचालन के लिए सभी विभागों का समन्वित और सतत प्रयास आवश्यक है। बैठक में CISF, BCAS, YIAPL, YEIDA, NMRC और परिवहन विभाग सहित कई प्रमुख एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *