Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ब्रेकअप के बाद आत्मघाती कदम उठाने जा रहे युवक की जेवर पुलिस ने बचाई जान, इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला था अलर्ट
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की त्वरित कार्रवाई और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सिस्टम की सतर्कता ने एक 24 वर्षीय युवक की जान बचा ली।
- sakshi choudhary
- 15 Jun, 2026
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की त्वरित कार्रवाई और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सिस्टम की सतर्कता ने एक 24 वर्षीय युवक की जान बचा ली। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के समन्वित प्रयासों से थाना जेवर पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 को युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद अत्यधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा लीं और इंस्टाग्राम पर “यह आख़िरी वीडियो है मेरी, क्या पता फिर रहूँ या नहीं” संदेश के साथ एक वीडियो पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मेटा कंपनी ने तत्काल उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट जारी किया।
मेटा कंपनी द्वारा रात 12:12 बजे भेजे गए ई-मेल अलर्ट को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर ने तुरंत संज्ञान में लिया और संबंधित लोकेशन व सूचना गौतमबुद्धनगर पुलिस की मीडिया सेल को उपलब्ध कराई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को मामले की जानकारी देने के बाद थाना जेवर पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम महज पांच मिनट के भीतर युवक के घर पहुंच गई। वहां पहुंचकर पुलिस ने युवक के पिता को जगाया और परिजनों के साथ कमरे में पहुंची, जहां युवक बेसुध अवस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला। बिना समय गंवाए पुलिसकर्मियों ने पड़ोसियों और परिवार की मदद से युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका सफल उपचार किया गया। उपचार के बाद युवक की हालत सामान्य होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मजदूरी करता है और एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन युवती द्वारा विवाह प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने के कारण वह गहरे मानसिक तनाव और अवसाद में चला गया था। इसी कारण उसके मन में आत्मघाती विचार आए और उसने यह कदम उठाया। थाना जेवर पुलिस ने न केवल युवक की जान बचाई, बल्कि उसकी काउंसलिंग भी कराई और भविष्य में ऐसा कदम न उठाने के लिए प्रेरित किया। युवक और उसके परिजनों ने पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 से उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी के बीच स्थापित विशेष व्यवस्था के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या या आत्मघाती विचारों से जुड़ी पोस्ट की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाई जाती है, जिससे समय रहते हस्तक्षेप कर लोगों की जान बचाई जा सके।