Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

पाली गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम, 33 केवी उपकेंद्र से सप्लाई जोड़ने की मांग; 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है।
top-news


ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण 400 केवी उपकेंद्र परिसर पहुंचे और गांव में बने 33 केवी बिजली घर से सीधे विद्युत आपूर्ति जोड़ने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन वहां मौजूद एक्शन विपिन कुमार को दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2002 में गांव की कृषि भूमि का अधिग्रहण कर 400 केवी विद्युत केंद्र की स्थापना की गई थी। उस समय गांववासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो दशक बाद भी यह वादा धरातल पर नहीं उतर सका है।

ग्रामीणों ने बताया कि पाली गांव के लिए 33 केवी उपकेंद्र का निर्माण कार्य काफी पहले पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद गांव को वहां से बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है। गांव में बिजली व्यवस्था लगातार बदहाल बनी हुई है। विद्युत लाइनें जर्जर हालत में हैं, जबकि तीन से चार ट्रांसफॉर्मर लंबे समय से खराब पड़े हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद एनपीसीएल द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों को रोजाना बिजली संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी और असंतोष देखा जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग को 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पाली बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी की जाएगी। साथ ही पाली गांव में स्थित 400 केवी उपकेंद्र से एनपीसीएल को जाने वाली बिजली आपूर्ति का भी विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव को 33 केवी उपकेंद्र से बिजली सप्लाई नहीं मिलती और विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को दोहराया।