Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक

उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का सपना आखिरकार साकार हो गया। इस ऐतिहासिक अवसर को और भी खास बनाने के लिए उन किसानों और कामगारों को पहली उड़ान का हिस्सा बनाया गया, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। सोमवार को नोएडा से लखनऊ जाने वाली पहली फ्लाइट में 170 किसान, कामगार और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। इनमें 28 महिलाएं और किसान परिवारों की बेटियां भी थीं।
top-news

उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का सपना आखिरकार साकार हो गया। इस ऐतिहासिक अवसर को और भी खास बनाने के लिए उन किसानों और कामगारों को पहली उड़ान का हिस्सा बनाया गया, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। सोमवार को नोएडा से लखनऊ जाने वाली पहली फ्लाइट में 170 किसान, कामगार और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। इनमें 28 महिलाएं और किसान परिवारों की बेटियां भी थीं। सभी यात्रियों ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ यात्रा की। पहली बार हवाई यात्रा करने वाले किसानों और बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दिया। एयरपोर्ट परिसर में पहुंचे किसानों ने कहा कि जिस जमीन पर कभी वे खेती किया करते थे, आज उसी स्थान से विमान उड़ते देखना उनके लिए भावुक और गर्व का क्षण है।


इस ऐतिहासिक यात्रा की सबसे चर्चित यात्री 104 वर्षीय राजवती देवी रहीं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी इस जमीन पर खेती होते देखी, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि यहां एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा और उन्हें खुद विमान में बैठने का अवसर मिलेगा। राजवती देवी ने कहा कि उनके पूर्वजों की जमीन अब देश की धरोहर बन चुकी है और दुनिया भर के लोग इसे जानेंगे। वहीं मिथलेश नामक महिला किसान ने कहा कि जब गांवों का विस्थापन हुआ था, तब भविष्य को लेकर कई चिंताएं थीं, लेकिन सरकार ने लगातार किसानों का ध्यान रखा। पहली बार विमान में सफर करने वाली महिलाओं ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास चार चरणों में किया जा रहा है और अंतिम चरण पूरा होने के बाद इसे एशिया के सबसे बड़े और आधुनिक एयरपोर्ट्स में गिना जाएगा। पहले चरण में जेवर क्षेत्र के सात गांव, रोही, नगला गणेशी, नगला फूल खां, किशोरपुर, दयानतपुर खेड़ा, नगला शरीफ खां और नगला छीतर के किसानों का विस्थापन हुआ था। एयरपोर्ट संचालन के पहले दिन कुल पांच विमानों ने उड़ान भरी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू और उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। सुबह पहली यात्री उड़ान का वाटर कैनन सलामी से स्वागत किया गया, जिसने इस दिन को प्रदेश और देश के लिए यादगार बना दिया।