Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Gautam Buddha Nagar: तीन शिक्षिकाएं और 14 शिक्षामित्र लंबे समय से अनुपस्थित, सेवा समाप्ति की तैयारी

गौतम बुद्ध नगर जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा मामला सामने आया है, जहां तीन शिक्षिकाएं और 14 शिक्षामित्र लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल पंवार के अनुसार, बिसरख, जेवर और दादरी ब्लॉक में कार्यरत एक-एक शिक्षिका कई महीनों से नहीं बल्कि वर्षों से ड्यूटी पर नहीं पहुंची हैं।
top-news

गौतम बुद्ध नगर जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा मामला सामने आया है, जहां तीन शिक्षिकाएं और 14 शिक्षामित्र लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल पंवार के अनुसार, बिसरख, जेवर और दादरी ब्लॉक में कार्यरत एक-एक शिक्षिका कई महीनों से नहीं बल्कि वर्षों से ड्यूटी पर नहीं पहुंची हैं। इनमें से एक शिक्षिका वर्ष 2018 से ही लगातार अनुपस्थित है। विभाग ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन किसी भी शिक्षक या शिक्षामित्र की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद अब सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


विभागीय जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉक स्तर पर अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके बाद यह गंभीर लापरवाही सामने आई। नोटिस भेजने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने लगातार चार बार कारण बताओ नोटिस जारी किए। नियमों के तहत यदि कोई शिक्षक बिना अनुमति नौकरी छोड़ता है तो उसे तीन महीने पहले सूचना देना अनिवार्य होता है या फिर तीन महीने का वेतन जमा करना होता है, लेकिन इस मामले में किसी भी शिक्षक ने नियमों का पालन नहीं किया। अधिकारियों ने बताया कि सभी के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

     

यह पहली बार नहीं है जब जिले में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हों। इससे पहले भी वर्ष 2014, 2017, 2018, 2019 और 2020 में करीब 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। विभाग का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई जरूरी है। BSA राहुल पंवार ने स्पष्ट किया है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी और जो भी कर्मचारी लंबे समय से बिना सूचना गायब हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।