Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

NCC Annual Training Camp 2026: दादरी में 600 कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने किया निरीक्षण

दादरी स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (VGI) में 40 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प (Combined Annual Training Camp) का आयोजन 21 जून 2026 से 30 जून 2026 तक किया जा रहा है। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स तथा 50 आर्मी और सिविल स्टाफ सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। कैम्प का उद्देश्य कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण को मजबूत बनाना है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कैडेट्स को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त हो सके।
top-news

कैम्प में इंटर बटालियन प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन प्रतियोगिताओं में मैप रीडिंग, फायरिंग, जेडीएफएस, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग तथा हेल्थ एंड हाईजीन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से कैडेट्स की शारीरिक दक्षता, मानसिक क्षमता, टीम भावना और नेतृत्व कौशल का परीक्षण किया जा रहा है। एनसीसी अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर युवाओं में राष्ट्र सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैम्प में भाग लेने वाले कैडेट्स उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों और प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

23 जून 2026 को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गाजियाबाद के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह एवं ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल अमोद चौधना ने कैम्प का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों, व्यवस्थाओं और प्रतियोगिताओं का जायजा लिया। निरीक्षण के अवसर पर कैम्प कमांडेंट कर्नल रविंदर खत्री, उप कैम्प कमांडेंट कर्नल दिनेश चौहान, सूबेदार मेजर जगराम गुर्जर तथा समस्त प्रशिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने कैम्प के सुचारू संचालन की सराहना करते हुए प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।