ग्रेटर नोएडा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली रफ्तार, ईकोटेक-3 में हुआ पौधरोपण
- sakshi choudhary
- 17 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का आयोजन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सौम्य श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उनके साथ एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी अर्चना द्विवेदी, डीजीएम उद्यान एसके जैन तथा वरिष्ठ प्रबंधक अजीत भाई पटेल सहित कई अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। इस दौरान सड़क किनारे पीपल, नीम और अमलतास जैसे पर्यावरण के लिए लाभकारी पौधों का रोपण किया गया, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सके।